Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शीतल व्यापार का 18वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा होटल फॉर्च्यून में

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शीतल व्यापार के नवयुग मार्केट कार्यालय में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें शीतल व्यापार के प्रधान सम्पादक अरविन्द सिंघल, सम्पादक एस.के. चौहान, मुख्य संरक्षक राज किशोर गुप्ता एवं पत्रिका के बोर्ड मेम्बर शामिल थे। बैठक में यह घोषणा की गयी कि शीतल व्यापार का इस वर्ष का वार्षिकोत्सव समारोह होटल फॉर्च्यून निकट ए. एल. टी. सेन्टर संजय नगर गाजियाबाद में मनाया जायेगा।
पत्रिका के प्रधान सम्पादक ने बताया कि यह पत्रिका 2004 से निरन्तर उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए प्रकाशित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों एवं शासन प्रशासन के बीच सामंजस्य स्थापित करने का है। 2004 से अभी तक निरन्तर वार्षिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य संरक्षक राज किशोर गुप्ता ने बताया कि यह पत्रिका व्यापार जगत के लिए एक मिशाल है। व्यापारियों एवं उद्यमियों के बीच अपनी पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है। आशा है कि यह पत्रिका भविष्य के नये आयाम स्थापित करेगी।