यूपी – नोएडा 14-15 जनवरी को नोएडा में विश्व हिंदू परिषद मेरठ प्रांत के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में हिंदू समाज, सामाजिक समरसता एवं गौ रक्षा संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रांत संगठन संबंधी अनेक निर्णय एवं घोषणाएं की गईं। वही गाजियाबाद के उपेंद्र गोयल को संगठन द्वारा प्रांत- सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपेंद्र गोयल गाजियाबाद महानगर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं अनेक सामाजिक और उद्यमी संगठनों से जुड़े हुए हैं। ये गाजियाबाद के पुराने प्रतिष्ठित परिवार से संबद्ध रखते हैं। इनके दादा स्वर्गीय हीरा लाल गोयल ने गाजियाबाद में सन 1942 में संघ की शाखा प्रारंभ की थी।
