यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) द्वारा पार्टी कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर याद करते हुए सुभाषवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति, भारतीय धर्म की पताका को विश्व में फैलाने वाले व्यक्ति थे, उन्होंने भारत के बारे में पूरे विश्व की धारणा बदल कर रख दी। स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में जब अपना ऐतिहासिक भाषण दिया तो अमरीकी देशों तथा विदेशों में अंग्रेजों ने भारतीयों की छवि सपेरों के देशों की बना रखी थी जब लोगों को भारत के धर्म और संस्कृति की वैज्ञानिकता विशालता का पता चला तो दुनिया नतमस्तक हो गई थी।
स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुए सुभाष पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा स्वामी जी प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रवाद की भावना को कूट-कूट कर भरने वाले वह शख्स थे, जो पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति और धर्म के उपासक थे। स्वामी जी भारत के युवाओं के लिए वे प्रेरणा स्रोत थे जिनकी प्रेरणा पाकर और उनके उद्देश्य पर चलकर हर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा भारत के युवाओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पढ़ना चाहिए और उन्हें अपना आदर्श बनाना चाहिए तभी हम एक मजबूत विश्व गुरु भारत का निर्माण कर सकते हैं। मेयर पद के उम्मीदवार बी एल बतरा ने स्वामी जी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से एड राजीव कुमार सुनील दत दीपक वर्मा दीपक कुमार नसरू विवेक राणा हरीश शर्मा विकास जगदीश राय गोयल रोहित रिंकु अक्षय प्रदेश प्रभारी अनिल सिन्हा विनोद अकेला ने भी स्वामी विवेकानंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने मनाई स्वामी विवेकानंद जी की जयंती
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin