यूपी – गाजियाबाद मां शाकुंभरी देवी के जन्मोत्सव पर श्री मां शाकुंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया श्री मां शाकुंभरी सेवा न्यास ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जीव जंतुओं की सेवा मानव प्राणी मात्र की सेवा करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेंद्र कुमार शर्मा अमित कुमार पवन अग्रवाल अंकित शर्मा विक्रांत चौहान संतोष शर्मा निमित्त रस्तोगी हर्ष मौर्य गुड्डू पंडित आदि लोगों की उपस्थिति एवं सहयोग से मां शाकुंभरी देवी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
