यूपी – गाजियाबाद 14 अप्रैल को महानगर कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस केक काटकर समता दिवस के रूप में के मनाया गया। जिसके बाद सभी में केक का प्रसाद वितरित किया गया।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 131 वे जन्म दिवस के अवसर पर घंटाघर कंपनी बाग में स्थित कांग्रेस महानगर कार्यालय पर कांग्रेस अनुसूचित विभाग महानगर अध्यक्ष आशीष प्रेमी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन समता दिवस के रूप में मनाया। आशीष प्रेमी ने कहा बाबा साहब ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए ही कार्य किया है सविधान में सभी लोगों को एकजुट हो खड़ा होने की ताकत दी है चाहे वह गरीब हो या अमीर सभी लोगों को वोट देने का अधिकार बाबा साहब ने ही दीया है। समारोह में आशीष प्रेमी महानगर अध्यक्ष अनुसूचित विभाग रवि चौधरी महासचिव प्रदेश सुनील चौधरी पूर्व पार्षद सुनील शर्मा अध्यक्ष सेवादल आशुतोष गुप्ता राहुल गौतम विजेंद्र जाटव अशोक कोली सविता गौतम कमलेश कुमारी महिला अध्यक्ष अनुज चौधरी बाबूराम शर्मा राकेश कुमार जाटव ओम दत्त गुप्ता दिलशाद मलिक पार्षद जाकिर सैफी बलराज चावड़ा मनोज कुमार शर्मा जितेंद्र सैनी जग्गू प्रधान जय किशन राहुल गौतम उज्जवल गर्ग आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
