यूपी – गाजियाबाद शिव मंदिर पटेल नगर में हर साल कि भांति इस वर्ष भी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी का महापर्व मनाया गया।
इस अवसर पर शिव मंदिर के महंत विजय गिरि महाराज ने रामनवमी उत्सव के बारे में बताया कि सनातन परंपरा में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ी रामनवमी का विशेष धार्मिक महत्व क्या है। प्रत्येक सनातनी व्यक्ति आज इसे सौभाग्य का दिन मानता है क्योंकि इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां भगवान श्रीहरि विष्णु ने भगवान श्री राम के रूप में मानव अवतार लिया था। पृथ्वी पर सत्य सनातन धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेने वाले प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव से जुड़ी यह पावन तिथि इस साल 10 अप्रैल को पड़ने के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का धार्मि महत्व है। साथ ही नवरात्रि के उपलक्ष में माता रानी का हवन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में आहुति दी। तत्पश्चात एक विशाल भंडारा आयोजित आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों श्रद्धालुओं एवं साधु संत महात्मा ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया एवं रामनवमीं जन्मोत्सव का कार्यक्रम धुमधाम से मनाया। इस मौके पर हिमांशु पाराशर, अजय चोपड़ा, सुंदर भाटी, गोपाल यादव, मोहित, सोनू, पंडित शीतल शुक्ला, शुभम सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
