राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने हर वर्ष की भांति दुर्गा अष्टमी पर किया भंडारा

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता ने अपने कवि नगर जे 77 स्थित कार्यालय पर दुर्गा अष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में पहुंचे अतिथियों का फूल मालाओं एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान भी किया गया। प्रसाद वितरण का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप एवं पूर्व महापौर आशु वर्मा ने बालकृष्ण गुप्ता के साथ किया।
  राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा यह आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है जिसमें व्यापार मंडल की समस्त टीम द्वारा माता के भक्तों व आमजनों को प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ प्राप्त किया जाता है। भंडारे के दौरान लोगों को प्रसाद वितरण करने में सहयोग प्रदान करने के लिए व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शर्मा प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी प्रदेश मंत्री यशपाल भाटी पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारतीय परमानंद सिंघल महानगर अध्यक्ष संजय गोयल मेरठ मंडल महामंत्री पंकज त्यागी विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण भाटी तरुनिमा श्रीवास्तव उमा शंकर समीर शर्मा सौरभ जायसवाल अनिल जुल्का नरेश चौहान कृष्ण पंडित योगेन्द्र त्यागी विकास त्यागी शैलेन्द्र शैली बाबा कमल शर्मा उपस्थित रहे।