यूपी – गाजियाबाद कवि नगर में मां कात्यानी फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री दुर्गा नाम प्रचार समिति द्वारा आयोजित 34 वें संपूर्ण नवरात्रि जागरण महोत्सव में 6वें नवरात्र की रात्रि में दिल्ली से आये भजन गायकों ने मां भगवती का गुणगान किया।
संपूर्ण नवरात्रि जागरण महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने माता की ज्योत के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडाल में बैठकर माता के संकीर्तन में संयोजक महंत संदीपन शर्मा के साथ समिति के समस्त पदाधिकारियों ने मां भगवती के भजनों का आनंद लिया। माता के भजनों का गुणगान दिल्ली से आए भजन गायक तोमर तितली, बी एस चंचल एवं ओमी शर्मा ने किया। जागरण महोत्सव में भक्त जनों ने नाच गाकर माँ के गुणगान में भाग लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक वासुदेवा, महामंत्री पंडित चमन लाल शर्मा, प्रवक्ता प्रेम प्रकाश चीनी, पार्षद अर्चना सिंह, प्रमोद रहेजा, तिलक राज अरोड़ा, अनुराग शर्मा, के के गुप्ता, ओ पी छाबड़िया, मनोज अरोड़ा, शम्मी खुराना, विनोद कोहली, कुणाल शर्मा आशीष खुराना, विनय लोहिया, दिनेश शर्मा, पंकज गुप्ता, अनुज गर्ग, विनय बंसल, नरेश धींगरा, एडवोकेट घनश्याम सेंगर, विकास नरूला, रविंद्र काका, मनीष शर्मा, राजीव शर्मा, विकास गुप्ता, अमित चौधरी, नितिन, हरि मेहता, दिनेश कुमार, हरि किशन, विशाल, अनिल सतीजा, अजित सोनी, राज वासुदेवा, अर्चना शर्मा, रश्मि शर्मा, संजना सतीजा, मीना सोनी, वंदना सिंह गीता लोहिया, कविता यादव, अमन, शिवम, हिमांशु त्यागी, कार्तिक गुप्ता, हर्ष, पलक, भानवी शर्मा, सिमरन, लक्ष्मीकातम शर्मा, विभोर यादव, चंद्रकांतम शर्मा, चिंटू, अभिषेक, अंकित वासु कार्तिक शर्मा, दीपांशु, हर्ष, मनीष, रिशांक, अनुभव सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।
