हर्ष ई.न.टी अस्पताल में किये जायेंगे 101 कान के पर्दे के फ़्री ऑपरेशन

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के दोबारा मुख्य मंत्री बनने की ख़ुशी में आरडीसी स्थित हर्ष ई.न.टी अस्पताल में 11 दिन तक कान के पर्दे के फ़्री ऑपरेशन किये जाएगे। जिसकी जानकारी डॉक्टर ब्रजपाल त्यागी ने दी।
उन्होंने बताया 7 से 17 अप्रैल तक फ्री कान के ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन के लिए सम्पूर्ण भारत से मरीज आएंगे। डॉक्टर बीपी त्यागी ने कहा 7 अप्रैल को अस्पताल का 25 वां स्थापना दिवस एवं वर्ल्ड हेल्थ डे होने के उपलक्ष में फ्री ऑपरेशन की शुरुआत करने के लिए इस दिन को चुना गया। उनका इस दौरान 101 ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो मरीज गरीब है वह इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।