Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

वार्ड 49 में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी पार्षद प्रत्याशी ने खोला कार्यालय

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के नगर निगम वार्ड 49 से पार्षद प्रत्याशी आर पी शुक्ला ने नंद ग्राम में चुनाव कार्यालय खोला जिसका गाजियाबाद से पार्टी के मेयर प्रत्याशी पीएल बत्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक सतेन्द्र यादव ने उद्घाटन के अवसर पर  सभा को संबोधित करते हुए कहा की सुभाष चंद्र बोस जी की विचारधारा पर चलते हुए इस पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करे और प्रत्याशी आरपी शुक्ला को वार्ड 49  जनता से भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
पार्टी के मेयर प्रत्याशी बी एल बत्रा कहा अगर वो चुनाव जीतते है तो आम आदमी की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का काम करेंगे। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने सभा को संबोधित करते हुए अपील की जो वार्ड की समस्याएं हैं उन समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया तथा महानगर अध्यक्ष श्याम वीर सिंह यादव मंटू सिंह ने भी सभा को संबोधित किया।

पार्षद प्रत्याशी आर पी शुक्ला ने अपने संबोधन में अपने वार्ड में विकास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा गलियों में चोरी चकारी ज्यादा बढ़ने की वजह से यहां पर सी सी टी वी कैमरे लगाने का काम किया जाएगा रोड बनाने का काम किया जाएगा और जो भी समस्याएं हैं वार्ड की उस समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी सुजीत तिवारी कमल यादव महानगर उपाध्यक्ष संजय कुमार अनिल मिश्रा अवधेश सिंह प्रभा शंकर सिंह अर्चना शर्मा अनिल सिन्हा तथा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।