Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250522-WA0024(1)
Screenshot_20250526_173711_OneDrive
pdfreader_convert_20250527_125827_14338716152356740473.jpg
img-20250601-wa00204013975260455082796.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के 17 नगर निगमों 200 नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची जारी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रदेश के 17 नगर निगमों व 200 नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष 544 सीट के आरक्षण की सूची जारी की। इनमें 8 नगर निगम अनारक्षित, 3 महिला, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, दो नगर निगम अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा दो अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए हैं।

सोमवार को शासन द्वारा प्रदेश के 17 नगर निगमों के आरक्षण की सूची जारी की गई। इनमें गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, फिरोजाबाद, बरेली शाहजहांपुर और वाराणसी की सीट सामन्य की गई है। वहीं अयोध्या, सहारनपुर और मुरादाबाद को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए तो आगरा को अनुसूचित जाति महिला सीट के लिए आरक्षण किया गया। अलीगढ़ मथुरा वृंदावन को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा अन्य मेरठ एवं प्रयागराज को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इनके साथ ही गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुध नगर, बागपत के भी नगर पंचायत एवं नगरपालिका के आरक्षण की घोषणा की गई।

गाजियाबाद :-

नगर पालिका परिषद मोदीनगर : अनुसूचित जाति

नगर पालिका परिषद लोनी: अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर : अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पालिका परिषद मुरादनगर : अनारक्षित

नगर पंचायत निवाड़ी : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत पतला : अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत फरीदनगर : महिला

नगर पंचायत डासना : अनारक्षित

हापुड़ :-

नगर पालिका परिषद हापुड़ : अनुसूचित जाति महिला

नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर : अनुसूचित जाति महिला

नगर पालिका परिषद पिलखुआ : अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

नगर पंचायत बाबूगढ़ : अनुसूचित जाति महिला

गौतम बुध नगर :-

नगर पालिका परिषद दादरी : अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत दनकौर : अनुसूचित जाति

नगर पंचायत बिलासपुर :
अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत रबूपुरा :
महिला

नगर पंचायत जहाँगीरपुर :
महिला

बागपत:-

नगर पालिका परिषद खेकड़ा : महिला

नगर पालिका परिषद बागपत : महिला

नगर पालिका परिषद बड़ोत : अनारक्षित

नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी : अन्य पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत टिकरी : महिला

नगर पंचायत छपरौली : अनारक्षित

नगर पंचायत दोघट : अनारक्षित

नगर पंचायत रटोर : अनारक्षित