Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

एच आर आई टी कॉलेज में  राइज़ इन उत्तर प्रदेश 2022 प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गाजियाबाद में मेगा एग्जिबिशन का आज उद्घोष हुआ जिसकी थीम “राइज़ इन उत्तर प्रदेश पर आधारित है। प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा द्वारा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। प्रदर्शनी के तीन दिनों में यानी 22 से 24 नवंबर के दौरान सरकार के कई कैबिनेट मंत्री इसमें उपस्थित रहेंगे।

राइस इन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के लगभग 40 संस्थान अपनी उपलब्धियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के अनेक विभाग जैसे डीआरडीओ, इसरो, जीएसआई, सीएसआईआर, कॉयर बोर्ड, आइ.सी.ऐ.र., जल शक्ति मंत्रालय, टी.च.डी.सी. इनलैंड वॉटर, डीएई इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं। इसके अंतर्गत 22 से 24 नवंबर 2022 को गाजियाबाद के सभी स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों की प्रदर्शनी देख कर के लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी सभी आयु वर्ग के लिए हैं। सभी इसे निशुल्क देख सकते हैं।
प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इसरो, डीआरडीओ, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, टीएचडीसी आदि संस्थानों के द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें उपरोक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत विभिन्न क्षेत्रों में विगत वर्षों में जितनी प्रगति कर रहा है उन सभी का प्रदर्शन संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी युवाओं में नई ऊर्जा एवं ज्ञान का संचार करती है। प्रधान मंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विगत 8 वर्षों से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए देश का सर्वागीण विकास किया जा रहा है। भारत हर क्षेत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है। प्रधान मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है, जन जन तक विकास पहुंचा है, अंतोदय के लक्ष्य को पुरा करने का काम इस सरकार ने किया है। यही सब कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम “राइज़ इन उत्तर प्रदेश ” से किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप, शहर विद्यायक अतुल गर्ग, धौलाना से विधायक धर्मेश तोमर, लोनी विधायक नन्द किशोर गुज़र, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, डीपीएस एचआरआईटी वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि गुलशन भांबरी, देवेंद्र हितकारी, प्रदीप चौधरी, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, अलोक जैन, मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल, अमित त्यागी, वेदप्रकाश गर्ग, अमित रंजन, मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, अभिजीत मुख़र्जी, नीरज त्यागी, बिट्टू चौहान, प्रीती चन्द्रा, रवि भाटी, संजीव त्यागी, संतराम यादव, योगेश शर्मा, जावेद खान, दीपक गौतम, नितिन बंसल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण, प्रदर्शनी के संयोजक तरमेह इवेंट्स के तरुण जैन एवम महक जैन, मीडिया सलाहकार राहुल गोयल उपस्थित रहे।