प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में  सिक्ख समाज ने किया मुख्यमंत्री योगी का सम्मान

यूपी – गाजियाबाद कविनगर रामलीला मैदान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का अल्पसंख्यक आयोग उ०प्र० के पूर्व सदस्य सरदार एस पी सिंह के नेतृत्व में सिक्ख समाज द्वारा कृपाण, शाल, सरोपा व गुरु तेग़ बहादुर जी का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा जी ब्लॉक कविनगर के अध्यक्ष रविन्दर सिंह जौली, गुरुद्वारा सी ब्लॉक कविनगर के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कालरा, गुरुद्वारा इंदरापुरम के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रम्मी व गुरुद्वारा दशमेश दरबार, प्रताप विहार के सरंक्षक हरप्रीत सिंह जग्गी एड. उपस्थित रहे।