यूपी – गाजियाबाद मॉडल टाउन ईस्ट स्थित कार्यालय पर आर डब्लू ऐ फेडरेशन के कुछ संस्थापक सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिनमे संस्थापक सदस्य सुनीता नागपाल, मुकेश अग्रवाल, आकाश वशिष्ठ, बी सी जोसी, एडवोकेट हेमन्त यादव, डा विनीत अग्रवाल, एच एन झा, इकबाल वाहिद, के के शर्मा, एम के मचामा, के एक मल्होत्रा, पी पी सिंह, आर डी गोयल, सुदीप साहू, विनोद शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया की आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाजियाबाद में पिछले कुछ वर्षों मे व्यवधान आ गया था। परंतु अब प्रयत्न किया जा रहा है की जल्दी से जल्दी इसका चुनाव करा लिया जाए। पता नही क्या बात है की एक के बाद एक अधिकारी चुनाव करने के लिए नामित किए जाते है और वो किसी न किसी बहाने चुनाव कराने से हट जाते है।
सर्व सम्मति से यह बात सामने आई की पक्ष हो या विपक्ष हो, हैं तो सब मित्र ही। आपस मे बैठ के ऐसा रास्ता निकाले की चुनाव न कराना पड़े। यदि बिना चुनाव के आर डब्लू ऐ फेडरेशन गाजियाबाद की प्रशासनिक समिति का चयन होता है तो स्थानीय प्रशासन के सामने वो अधिक मजबूती से खड़ा हो सकेगा। आवश्यकता है आपसी मतभेद भुलाकर और शहर के हित में पक्ष और पिपक्ष के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया जाए।
सभी सदस्यों ने यह भी कहा की यदि आपसी सहमति नही बनती है तो चुनाव कराने के लिए पुन : प्रयत्न किया जाए। वही सभी उपस्थित संस्थापक सदस्यों ने वर्तमान नेत्रत्व में भरोसा भी जताया।
