निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर में 27 नवंबर को होगा सभी समस्याओं का समाधान



यूपी – गाजियाबाद ज्योतिषाचार्य सागर के द्वारा 27 नवम्बर 2022 को , G-241/A, पटेल नगर तृतीय, गाज़ियाबाद पर निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन जन किया जा रहा है।

आचार्य सागर ने बताया मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और हमारे द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता है। उन्होंने बताया जन्मकुंडली दिखाने का कोई शुल्क नहीं है। लोगो को जन्मकुंडली के द्वारा जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में लोगो को उनकी समस्या का समाधान एवं समस्या के अनुरूप मार्गदर्शन दिया जायेगा। शिविर की विशेषता है की ये पूर्णत निशुल्क है।
जिन लोगो के पास उनकी जन्मकुंडली नहीं है या उनको अपनी जन्मतिथि और जन्म समय नही मालूम है उनको हताश होने की आवश्यकता नही है, उनको भी ज्योतिष की अन्य विधियों द्वारा परामर्श दिया जायेगा।

आचार्य जी ने बताया कि हमारा सारा जीवन जन्म कुंडली में स्तिथ ग्रहों के द्वारा ही संचालित होता है। ज्योतिर्विज्ञान, वेदकालीन महर्षियों की अलौकिक प्रतिभा की देन है। भारतीय विद्याओं में इसका अनूठा स्थान है। मनुष्य की संरचना और उसकी प्रकृति का इससे गहरा सम्बन्ध है। ग्रह, नक्षत्र, तारे, राशियाँ, मनुष्य, वृक्ष, चट्टानें आदि घटक प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से एक-दूसरे को प्रभावित-आकर्षित करते हैं। इन ग्रह-नक्षत्रों का मानव-जीवन पर सम्मिलित प्रभाव पड़ता है। वे कभी कष्ट दूर करते हैं, तो कभी कष्ट भी देते हैं। ये तत्व मनुष्य की सूक्ष्म संरचना एवं मनः संस्थानों पर कार्य करते हैं।

अलग अलग क्षेत्रो में समय समय पर आचार्य सागर द्वारा निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श दिया जाता है जिससे की लोगो को अपनी जन्म कुंडली के द्वारा जीवन में उतार चड़ाव की जानकारी हो सके और जीवन में आने वाली समस्याओ, सुख दुःख से अवगत हो सके तथा यज्ञ, जप, तप, दान, ध्यान, संकल्प आदि के माध्यम से जीवन को सुगम व् उन्नतिशील बना सके।
ज्योतिषाचार्य सागर ने बताया की युवा वर्ग जो की अपने कैरिअर को लेकर चिंतित है की किस दिशा में कैरिअर बनाया जाये या किस विषय को लेकर प्रयास किया जाये। कुछ माता पिता भी अपने बच्चो की विवाह के सम्बन्ध में आ रही परेशानी को लेकर चिंतित है तथा उनके जीवन में आ रही अस्थिरता और संघर्ष की स्तिथि को लेकर पशोपाश में है। वह लोग भी परामर्श प्राप्त कर सकते है।

एक दिवसीय ज्योतिषीय समाधान शिविर में आचार्य जी द्वारा लोगो की कुंडली निशुल्क देखी जाएगी और उनकी समस्या का समाधान बताया जायेगा।