यूपी – गाजियाबाद एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर सपा छात्र नेता मुकेश कुमार के नेतृत्व में एकत्रित होकर छात्रों ने एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
छात्र नेता मुकेश कुमार का कहना है कि स्नातक और परास्नातक के बाद हजारों छात्र-छात्राएं एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए गाजियाबाद जिले के एमएमएच कॉलेज में दाखिले के लिए अप्लाई करते हैं। पहले 420 सीट थी जिसे घटाकर 120 सीटें कर दी गई है। जिसकी वजह से सैकड़ों छात्र- छात्राओं का भविष्य अंधकार में हो गया है। जिले के इस कॉलेज में ज्यादातर छात्र छात्राएं गरीब, किसान और वंचित परिवार से ही आते हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया को इस पर पुनः विचार करना चाहिए और और छात्र छात्राओं के हित को देखते हुए एडेड कोर्स में सीटी बढ़ानी चाहिए। जिससे गरीब किसान के बच्चों का और वंचित छात्र छात्राओं का सपना पूरा हो सके और कॉलेज के संस्थापक गुरुजी पिता जी महाराज का सपना पूरा हो सके। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस विषय पर विचार करने का आह्वान किया। ज्ञापन देने वालों में सपा छात्र नेता मुकेश कुमार, सचिन विमल, शेखर कुमार, दीपांशु, चेतन छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
