निकाय चुनावी की तैयारियों को लेकर पार्षद पिंटू सिंह ने की चाय पर चर्चा



यूपी – गाजियाबाद नगर निगम वार्ड 35 के पार्षद पिंटू सिंह ने नगर निगम चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर अपने ऑफिस पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ चाय पर चर्चा की।
पार्षद पिंटू सिंह ने चाय पर चर्चा के दौरान 2022 के निकाय चुनाव के संबंध में सलाह विचार किया। मुस्लिम समाज के लोगों से ही उन्होंने कहा वार्ड 35 क्षेत्र के रुके हुआ विकास कार्यों एवं छोटी-छोटी समस्या से अवगत कराएं। उन्होंने बताया शनि बाजार ग्रीन होटल एरिया में डेंगू की शिकायत थी जहां उन्होंने छिड़काव करवाकर डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा विकास किया हूं विकास करूंगा विकास करता रहूंगा।