यूपी – गाजियाबाद नेहरू युवा केंद्र में श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गाजियाबाद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के चेयरमैन एके तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम मित्र मंडल गाजियाबाद अपना 18वां भव्य संकीर्तन एवं वार्षिक महोत्सव 12 नवंबर को आयोजन करने जा रहा है।
एके तिवारी ने बताया कार्यक्रम में पावन सानिध्य महंत नारायण गिरी एवं सुरेश चंद गुप्ता का रहेगा। कार्यक्रम में अपने भजनों से हेमंत बृजवासी बंधु नरेश नरसी सुश्री अंजलि द्विवेदी शीतल पांडे ईश्वर कश्यप सोनू सांवरिया एवं शंकर अनुरागी अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे। संस्था के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज तिवारी सांसद दिल्ली गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश गोयल एमएलसी चेयरमैन आरकेजीआईटी संजीव गुप्ता चेयरमैन समरकूल महेंद्र अग्रवाल चेयरमैन सुंदरदीप ग्रुप प्रेमचंद गुप्ता मुख्य यजमान राकेश सिंघल दिनेश चौमाल एवं शहर के प्रमुख गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संस्था के मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बाबा का दरबार 56 भोग इत्र की वर्षा सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। शहर के सभी प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शिरकत करेंगे संस्था के संरक्षक के के स्वामी ने बताया कि खाटू धाम से मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा एवं चुलकाना धाम से देवेंद्र पुजारी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से पुलकित सिंघल रामकृपाल शर्मा अमित अरोड़ा मुकेश बंसल सौरभ गर्ग संतराम यादव अभिषेक बंसल राजा ओबरॉय अनिल चौधरी अनूप जैन अजय शर्मा नवनीत अग्रवाल चेतन बंसल मुकेश अग्रवाल अनिल चौधरी दीपक अग्रवाल अनिल नेवटिया विभोर गोयल अशोक सिंघल रविंद्र कुमार प्रदीप शर्मा जितेंद्र चौहान राहुल सिंघल उपस्थित रहे।






Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
श्री खाटू श्याम मित्र मंडल का 18वां भव्य संकीर्तन एवं वार्षिक महोत्सव 12 नवंबर को
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
