यूपी – गाजियाबाद नरेंद्र कुमार कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के आवास पर जनता दर्शन एवं जनता की सेवा के लिए मंत्री अपने आवास पर उपस्थित रहे। जिसमें दूरदराज से आए हुए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया।
जनता दर्शन के दौरान लगभग दो सौ लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं बताई। आए हुए सभी लोगों की मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समस्याओं को सुना साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु आदेश दिए। दूरदराज से आए हुए लोगों में नोएडा मेरठ बुलंदशहर बिजनौर सहारनपुर मुजफ्फरनगर बड़ौत बागपत हापुड़ से आए हुए लोग उपस्थित रहे।
