सर्वोच्च बलिदान को प्राथमिकता भी सर्वोच्च ही मिलनी चाहिए : कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी



यूपी – गाजियाबाद राजनगर स्थित नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने नगर आयुक्त नितिन गौड़ से मुलाकात की।

कर्नल त्यागी ने कहा की एक नेता यदि चुनाव हार जाए तो चुनाव दुबारा लड़ सकता है, एक अभिनेता की कोई फिल्म फ्लॉप हो जाए तो वो दूसरी बना सकता है, एक ऑफिसर अगर निलंबित कर दिया जाए तो उसे दोबारा पुनर स्थापित किया जा सकता है परंतु एक सिपाही तो अपनी जान का बलिदान एक बार ही दे सकता है और इसलिए इसे सर्वोच्च बलिदान कहा जाता है। सर्वोच्च बलिदान को प्राथमिकता भी सर्वोच्च ही मिलनी चाहिए। दुर्भाग्यवश ऐसा हुआ नही है। उन्होंने कहा दूसरे शहरों मे शहीद सिपाहियों के परिवारों को और शौर्य पुरुषकार विजेताओ को वहाँ की नगर पालिकाओ ने जमीनें दी हैं, उनके नाम मे सड़के भी की गई है और उन्हे नगद राशी भी दी गई है। गाजियाबाद नगर निगम से अनुरोध है की इस दिशा मे कम से कम एक प्रारंभ तो करें।

नगर आयुक्त नितिन गौर ने कहा की हमे शहीद परिवारों के नाम पते बताए जाए ताकि हम प्रथम चरण मे गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से कम से कम एक पुष्प गुच्छ उन सब को भिजवाएंगे। उन्होंने कहा की हम ही नही बल्कि पूरा देश शहीदों का ऋणी था और ऋणी रहेगा |

नगर आयुक्त ने कहा कि हम गौरव सेनानियों के समुदाय के लिए राष्ट्रीय सैनिक संस्था को एक स्थान उपलब्ध कराने का भी प्रयत्न करेंगे। उन्होंने कहा की कार्यरत सैनिकों के लिए, सेवानिवृत सैनिकों के लिए, शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए और विशेष तौर पर राष्ट्रीय शौर्य पुरुषकार से सम्मानित गौरव सैनानियों के लिए वो हर समय और हर जगह अपेक्षा से अधिक सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।