यूपी -गाजियाबाद अंबेडकर रोड न्यू आर्य नगर श्री तेग बहादुर चौक पर लगे फव्वारे को ठीक कराने एवं सौंदर्यकरण की मांग को लेकर समाजसेवी मन्नी रियाड ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।
मन्नी रियाड ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तत्कालीन महापौर दमयंती गोयल एवं नगर आयुक्त बसंत लाल द्वारा गुरु तेग बहादुर जी की याद में मेरठ रोड के निकट अंबेडकर रोड पर चौक का नामकरण एवं सौंदर्य करण किया गया था परंतु कुछ समय बाद देखरेख कर रहे अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गुरु तेग बहादुर चौक को जर्जर एवं बर्बाद कर दिया गया। मन्नी रियाड ने नगर आयुक्त से मांग की वे जल्द गुरु तेग बहादुर चौक की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कराने का काम करें।
