गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

यूपी -गाजियाबाद मंगलवार को बजरिया स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बहुत ही धूमधाम से संगत के साथ उत्साह से मनाया गया।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में  सुबह 10:00 बजे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई उसके बाद स्त्री सत्संग के द्वारा गुरु जस गायन किया गया जिसके उपरांत मेरठ से आये हुए भाई प्रीतम सिंह ने गुरु जस गायन करके संगत को निहाल किया। इसके उपरांत गुरुद्वारा बंगला साहिब से आए हुए गुरमेल सिंह ने भी गुरु जस गायन करके संगत को बाबा नानक जी के बारे में बताया। इसके बाद अरदास के साथ  कार्यक्रम की समाप्ति हुई वह  गुरु का लंगर हर अमीर और गरीब व हर धर्म के व्यक्ति ने  एक पंगत में बैठकर ग्रहण किया।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में कई सामाजिक व धार्मिक लोग माथा टेकने के लिए आए जिनमें विशेष तौर से गाजियाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह  अध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर सिंह सभा पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर गुरु साहब के चरणों में प्रणाम किया वही गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी ने सरोपा देकर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से गुरुद्वारे के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू महामंत्री एसपी सिंह ओबरॉय चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह कुलविंदर ओबरॉय वीर खालसा दल की तरफ से अनिल भारद्वाज अमन छतवाल रितेश कसाना योगेश शेरा जगमोहन कपूर  काकू ओबरॉय बबलू मारवाह जोगिंदर सिंह मारवाह सत्येंद्र सिंह कालरा  आरपी सिंह हरपाल सिंह जगमोहन सिंह और कई गुरुद्वारों के महामंत्री व प्रधान उपस्थित रहे।