Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हिंडन नदी के घाट पर 2100 दिए जलाकर मनाया गंगा उत्सव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin




यूपी – गाजियाबाद गंगा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गाजियाबाद नगर निगम की अहम भूमिका रही जिसमें हिंडन नदी घाट पर 2100 जलाकर गंगा की महाआरती की गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित अन्य विभागों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया जिसमें गाजियाबाद नगर निगम के अलावा जिला पंचायत राज्य विभाग जिला विद्यालय निरीक्षक विभाग जिला बेसिक शिक्षा विभाग सम्मिलित हुए।



महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के जलकल विभाग से आनंद त्रिपाठी, उद्यान विभाग के प्रभारी डॉ अनुज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश तथा प्रकाश व्यवस्था हेतु श्री योगेंद्र सिंह को गंगा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव को कार्यक्रम का नोडल बनाया गया था जिनके नेतृत्व में हिंडन नदी घाट पर सर्वप्रथम वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। गाजियाबाद नगर निगम का सहयोग स्वयंसेवक संस्थाओं ने भी किया। इसके उपरांत कई कार्यक्रम साथ में आयोजित किए गए जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता भी मुख्य रूप से आयोजित की गई। सूरज छिपने के उपरांत सभी ने मिलकर हिंडन नदी घाट पर दीपक को जलाया और हिंडन नदी का यह दृश्य बहुत ही मनमोहक दिखाई दिया।