32वीं सब जूनियर खो खो चैंपियनशिप में यूपी बालक टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान




यूपी – उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक बालिका खो खो टीम 29 अक्टूबर 2022 से 2 नवंबर 2022 तक आयोजित 32वीं सब जूनियर बालक बालिका खो खो चैंपियनशिप 2022 जोकि सतारा महाराष्ट्र में संपन्न हुई है उसमें दोनों टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बालक टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर तांबा प्राप्त करके इतिहास रचा।

डॉ प्रवीण कुमार कोऑर्डिनेटर सब जूनियर खो-खो चयन ट्रायल बालक बालिका टीम उत्तर प्रदेश ने बताया बालक टीम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने पर खो खो के संबंधित सभी पदाधिकारियों द्वारा फोन द्वारा शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने बताया हमारी बालिका टीम में अंशु राय प्रिया निषाद काजल दौंड सुरुचि मानसी श्वेता राय अमृता प्रियांशी केसरवानी नैंसी चौधरी बुलबुल गीतिका शर्मा पायल पटेल श्रीमान जी चौहान वैदेही त्यागी नीलम यादव टीम कोच प्रिया शर्मा टीम मैनेजर कृष्ण कुमार चौधरी एवं बालक टीम में करण गिरी अमरजीत आयुष कुमार पटेल हिमांशु देवेश अमित मौर्य अब्दुल रहीम प्रिंस यादव अनूप कुमार आयुष गुप्ता आदित्य हिमांशु शर्मा आकाश शर्मा प्रशांत कुशवाह आशीष कुमार टीम कोच अमरीश कुमार टीम मैनेजर सौरभ कुमार शामिल रहे। वही टीमों को शुभकामनाएं देने के लिए डॉक्टर रिचा सूद देवेंद्र कुमार ललित भूषण अशोकनगर शुभम शर्मा आदिल खान सचिन कुमार गुंजन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।