प्रकाश पर्व पर गुरघर आकर स्कूली बच्चों ने गुरुग्रंथ साहब को मत्था डेका



यूपी – गाजियाबाद गुरूसिंह सभा जी ब्लॉक कविनगर गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्कार एजुकेशन ग्रुप स्कूल के करीब 125 बच्चो ने गुरूघर आकर गुरुग्रंथ साहब को मत्था टेककर अरदास की।

प्रधान रविंदर सिंह जोली ने सभी बच्चो को गुरुनानक देव जी और गुरुग्रंथ के बारे में विस्तार से समझाते हुए सर्व श्रीअकाल का उदघोष कराया। नन्हे नन्हे बच्चों की मीठी मीठी आवाज से गुरुद्वारा गूंज उठा। इस अवसर पर गुरुद्वारे के प्रधान सरदार रविंद्र सिंह जोली, सुभाष चन्द धींगरा, अजय चोपड़ा, मनप्रीत सिंह कोहली, ज्ञानी राजिंदर सिंह, महिंदर सिंह ने सभी बच्चो सहित स्कूल से आई शिक्षिकाओं का स्वागत करते हुए गुरु प्रसादा देकर विदा किया।