यूपी – गाजियाबाद लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने लोनी में एसडीएम का पदभार संभालने वाले हिमांशु वर्मा से मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर उनके आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने एसडीएम का पदभार संभालने वाले हिमांशु वर्मा से कुशल क्षेम ली तथा लोनी क्षेत्र में कार्यकाल के दौरान आने वाली चुनौतियों को लेकर कानून सम्मत कार्य करने व निष्पक्ष रूप से लोनी की जनता के बीच एक अच्छे अधिकारी के तौर पर अपनी पहचान बनाएं ऐसी शुभकामनाएं दी।
