यूपी – गाजियाबाद कार बाजार के मालिक राजा की हत्या की सुपारी लेने वाले फरार चल रहे जितेंद्र त्यागी द्वारा मुख्य गवाहों को धमकाने की शिकायत एसएसपी से करने के बाद पुलिस आई हरकत में जिसके बाद थाना सिहानीगेट पुलिस ने कार व्यापारी राजा की हत्या की सुपारी लेने वाले वांछित शातिर शार्प शूटर कॉट्रैक्ट किलर जितेन्द्र त्यागी को एक जरब 9 एमएम स्वाचलित पिस्टल मय 05 कारतूस एवं ली गयी सुपारी के रुपयो मे से बचे हुए 58,000/- रूपये सहित किया गिरफ्तार।
2 नवंबर को थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना सिहानीगेट क्षेत्र से कार व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने के सम्बन्ध में फरार चल रहे शातिर शार्प शूटर/ कॉट्रैक्ट किलर जितेन्द्र त्यागी पुत्र रामनिवास त्यागी निवासी ग्राम सद्दीक नगर थाना नन्दग्राम जनपद गाजियाबाद को आपूलेन्ट माल के सामने जीटी रोड गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त ने वादी कार व्यापारी की हत्या करने के लिये सम्पूर्णान्द / काले अनेजा से 05 लाख रूपये की सुपारी तय करना व 01 लाख रूपये एडवांस में लेना तथा शेष रूपये हत्या करने के बाद लेने की बात स्वीकार की। जिसके बाद अभियुक्त की निशादेही पर अभियुक्त के घर से वादी की हत्या करने हेतु रखा गया एक जरब स्वचालित देशी 9 एमएम पिस्टल एवं 05 कारतूस तथा सुपारी के लिये दिए गये 01 लाख रूपये में से 58,000/- रूपये बरामद किये गये।
पुलिस ने बताया अभियुक्त एक शातिर शार्प शूटर कॉट्रैक्ट सुपारी किलर है जिसके खिलाफ पूर्व में हत्या सहित अनेक मामले पंजीकृत है।
