गोपाष्टमी पर समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता ने गौ पूजन के बाद भंडारे का किया आयोजन



यूपी – गाजियाबाद गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार को सपा नेता एवं समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता ने अपने अम्बेडकर रोड़ स्थित कार्यालय पर गायों की पूजा अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया।
प्रेमचंद गुप्ता ने गाय माता को फलों की माला पहनाकर उसका तिलक किया और उन्हें गुड़ व फल खिलाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि हमें गाय माता की सेवा करनी चाहिए। गाय माता में देवी देवता वास करते जिस कारण गाय माता के सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते है। उनकी पूजा और सेवा करने से सभी देवी देवताओं की पूजा स्वतः ही हो जाती है। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।