यूपी – गाजियाबाद लोहिया नगर लाल क्वार्टर निवासी जाने-माने पर्यावरणविद हिंडन हरनंदी स्वच्छता अभियान की मुहिम के जनक गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कश्यप को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश श्रेष्ठ रत्न यूपी रत्न पुरस्कार मिलने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह गमला एवं पुष्प गुच्छ देकर बधाई शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने कहा प्रदेश के मुखिया योगी द्वारा यू पी रत्न सम्मान पुरुस्कार का सही हकदार पर्यावरणविद संजय कश्यप को घोषित करने के लिए समस्त गाजियाबाद व प्रदेश के व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत बहुत आभार। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय मेरठ मंडल (युवा) अध्यक्ष आशु पंडित, जिला सचिव सुरेश सिंह, नरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता कामेश्वर त्यागी उपस्थित रहे।
