आचार्य मनीष पंडित को भक्तजनों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं



यूपी – गाजियाबाद हिंडन नदी मोक्ष धाम मुख्य प्रबंधक आचार्य मनीष पंडित ने अपने जन्मदिन पर श्री हरनंदेश्वर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में महादेव परिवार की पूजा अर्चना कर भोग लगाया उसके बाद माताजी के चरण छू कर आशीर्वाद लिया।
जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए आने वाले भक्त जनों ने आचार्य मनीष पंडित को पगड़ी पहनाकर पटका पहनाकर लड्डूओं से मुंह मीठा करवा कर गुलाब के फूलों का बुगा देकर केक कटवा कर जन्मदिवस पर सभी ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। वही साध्वी महंत कैलाश गिरी माताजी ने महादेव परिवार की ओर से शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।