यूपी – गाजियाबाद 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप 2022 – 2023 घंसौली पलटन मैदान जिला सतारा महाराष्ट्र में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2022 तक आयोजित हुई इसमें जिसमें उत्तर प्रदेश की बालक वर्ग टीम ने सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त किया और बालिका टीम प्री क्वार्टर फाइनल तक पहुंची।
डॉ प्रवीण कुमार कोऑर्डिनेटर सब जूनियर बालक बालिका टीम चयन ट्रायल उत्तर प्रदेश ने बताया उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक वर्ग टीम ने अपने पूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्री क्वार्टर फाइनल में विदर्भा को 5 पॉइंट से हराया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को 4 पॉइंट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया साथ में बालिका टीम प्री क्वार्टर फाइनल में गुजरात से 6 अंकों से हार गई उनका सफर यहीं पर समाप्त हो गया।
