यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार मे स्वत्रंत प्रभार राज्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप जो कि कश्यप निषाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है ने महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती पर घंटाघर रामलीला मैदान स्थित जानकी भवन मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगवान महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रजलित कर माल्यार्पण किया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने इस अवसर पर कश्यप समाज के लोगों को भगवान महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे जिन्होंने पूरे संसार की रचना की इसलिए महर्षि कश्यप को वेद, पुराण, उपनिषद इत्यादि धार्मिक ग्रंथों में सप्त ऋषि में श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया गया है जिनकी संतान के रूप में आज कश्यप समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन है और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई है। जिस ऋषि के अनुयाई कश्यप समाज के रूप में पहचाने जाते हैं आज उन्हें महर्षि कश्यप जी के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कश्यप समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है जिस समाज की उत्पत्ति महर्षि कश्यप के माध्यम से हुई थी और जिस समाज में महाराजा निषादराज, कालू बाबा, वीर एकलव्य जैसे धनुरधारी पैदा हुए।
इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरभ जायसवाल ने आए हुए सभी कश्यप बंधुओ को महर्षि कश्यप एवं निशादराज जयंती के पावन अवसर पर सुभकामनाए दी।
