सपाइयों ने सपा जिला कार्यालय पर मनाई महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती

यूपी – गाजियाबाद सपाइयों ने सृष्टि की रचना के सूत्रधार महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य जी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज जीवन पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से कार्यकर्ताओं को बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में अनेकों ऋषि मुनि और महापुरुषों का हाथ है जिससे हमारी परंपरा और महान संस्कृति की पहचान है जिनमें महर्षि कश्यप एवं श्रृंगवेरपुर के राजा निषादराज भी है, जिनके जीवन काल और उनके किए हुए कार्यों से हमें अनेकों शिक्षा प्राप्त होती है। इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में नवीन गुप्ता महानगर कोषाध्यक्ष रमेश यादव वरिष्ठ सपा नेता नानक चंद प्रजापति ताहिर हुसैन कृष्ण यादव गुलशन कुमार अनुष्का सिंह मनोज पंडित बाबूराम आर्य दीपक शर्मा दानिश खान आशु अब्बासी कृष्ण कुमार ढाकोलिया आशु चौधरी सुनील जिंदल मौजूद रहे।