लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प का अधिष्ठापन संपन्न नीता भार्गव ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

यूपी – गाजियाबाद लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प का अधिष्ठापन समारोह मेरिडियन रेजीडेंसी पांडव नगर में संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर नीता भार्गव, सचिव मीना सिंह, कोषाध्यक्ष रुचि पीआरओ रीना सिंह अन्य सदस्यों ने शपथ ली।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने  दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  डॉ. गौरव गर्ग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अधिष्ठापन अधिकारी रजनीश गोयल वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इंडक्शन ऑफिसर पंकज बिजालवां वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण मित्तल पूर्व  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरविंद संगल ए के मित्तल डॉ. विनय सिसोदिया विनय मित्तल संजीव अग्रवाल मीरा सिंह दमयंती सिंह अधिष्ठापन समारोह के गवाह बने। आए हुए अतिथियों ने लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प के माध्यम से समाज में सेवा और समर्पण का भाव जागृत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष नीता भार्गव ने कहा कि लायंस क्लब गाजियाबाद संकल्प का स्लोगन आओ चलें खुशहाली की ओर रखा गया है जिसके माध्यम से समाज में सेवा के साथ खुशियां बांटना भी है। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति किसी से पीछे नहीं है और गाजियाबाद संकल्प के माध्यम से समाज में खुशहाली की ओर चलने का एक प्रयास है।