विला आनंदम रेजिडेंट सोसाइटी में आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने मुकेश त्यागी


यूपी – गाजियाबाद विला आनंदम रेजिडेंट सोसाइटी वेलफेयर मैं आरडब्ल्यूए का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश त्यागी तथा सचिव पद पर अजय त्यागी और कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को चुना गया।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने चुनाव संपन्न होने के बाद कहा कि आनंदम परिवार के सभी सदस्य एक परिवार की तरह है यहां पर संयुक्त रूप से सबको साथ लेकर सोसाइटी को बेहतर करने का काम किया जाएगा तथा किसी भी सदस्य की छोटी से छोटी समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका निदान भी किया जाएगा। सोसायटी के सचिव अजय त्यागी ने कहा कि आनंदम रेजिडेंट सोसाइटी वेलफेयर में आरडब्ल्यूए के चुनाव सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। जिसके लिए विला आनंदम में रहने वाले हर व्यक्ति धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी की सभी जिम्मेदारियों को आरडब्ल्यूए द्वारा निभाया जाएगा और सोसाइटी को बेहतर करने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।