यूपी – गाजियाबाद गार्गा क्रिएशन्स द्वारा एक डांस व फैशन शो टैलेंट हंट इंडिया -04 का आयोजन बड़े ही सफलता पूर्वक किया गया। जिसमे लगभग 40 डांस प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी अतिथि को आनंदमय कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानगर महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा रेनू चंदेला पूजा गिल्होत्रा प्रबंधक शिखर पब्लिक स्कूल शांति सिंह वरिष्ठ समाजसेवी मौजूद रहे ।
कार्यक्रम में डांस विजेता प्रतिभागी यशिका, मायरा, श्रृद्धा को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से मुख्या अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुधा सिंह सीमा सैनी मोनिका कौशिक विभा पाण्डेय सेलेब्रिटी गेस्ट निशा मौर्या यूनिक क्लासेज के प्रबंधक राजू और एजीएस ग्रुमिंग अकादमी के प्रबंधक अमित गर्ग जे.डी इवेंट्स के प्रबंधक अनिल कुमार उपस्थित रहे। फैशन शो में विनर मुंबई से आये सर्वेश कुमार व दूसरे स्थान पर अलीगढ से आये रोहित कुमार को सेलिब्रिटी जूरी शौर्य सिंह और प्रख्यात फैशन मॉडल राजेश्वरी चौधरी द्वारा उचित सम्मान देकर सम्मानित किया गया। फैशन मे आकर्षण का केंद्र शोस्टोपर विशाल चौधरी व प्रियंका विलास चौहान ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजक रोहित राजपूत और रिया सिंह ने सभी प्रतिभागी को शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मानित कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे कशिश सिंह, निभा सिंह, गुड्डू, नाज़िम खान उपस्थित रहे।
