निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


यूपी – गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर निगम कर्मचारी संघ गाजियाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महापौर आशा शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप वह नगरायुक्त डॉ नितिन गौर रहे। जहां पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि महापौर आशा शर्मा ने शपथ ग्रहण कराई। जिसके बाद नगर आयुक्त डॉ नितिन गौर, महापौर आशा शर्मा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पार्षद अनिल स्वामी, पार्षद सरदार सिंह भाटी, पार्षद हिमांशु लव, पार्षद राजेंद्र तितोरिया उपस्थित रहे।