Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश में भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की गाजियाबाद से ही शुरुआत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 30 सितंबर को राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। प्रबुद्ध वर्ग में डॉक्टर इंजीनियर वकील चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं प्रबुद्ध पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बीएल वर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप के द्वारा की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास तथा सबका प्रयास के साथ जो सरकार कार्य कर रही है उसकी चारों ओर जनता में सराहनीय कार्य की गूंज है। उन्होंने बताया मोदी जी के द्वारा अनेकों अनेक योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही हैं जिससे जनता लाभान्वित हो रही है जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना योजना जिसमें गरीब लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की गई उज्जवला योजना फ्री बिजली योजना अन्न वितरण जनधन खाता योजना किसान सम्मान राशि योजना एवं अन्य योजनाएं सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रबुद्ध जनों को संबोधित कर बताया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में यह पहली बार हुआ है कि मोदी जी के नेतृत्व में पिछड़े समाज को आगे आने का मौका मिला। आज केंद्र सरकार में 27 मंत्री ओबीसी समाज के हैं एवं प्रदेश सरकार में 52 में से 22 मंत्री ओबीसी समाज के हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है की मोदी जी ने पिछड़ों पर विश्वास करके उन्हें नेतृत्व करने का मौका दिया।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ओबीसी आयोग को भी संवैधानिक दर्जा मोदी जी की सरकार में प्राप्त हुआ नीट के एग्जाम में भी ओबीसी वर्ग के लिए 27 परसेंट का कोटा दिया गया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले साल उन्नीस जून को उनको प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा के रूप में मनोनीत किया गया जिसके पश्चात उन्होंने रात दिन एक कर के ओबीसी मोर्चा के विभिन्न प्रकार के आयामों चाहे प्रदेश कार्यसमिति प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग डोनेशन कैंप रक्तदान शिविर पौधारोपण सदस्यता अभियान अमृत सरोवर अभियान एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जो प्रदेश कमेटी भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के द्वारा दिए गए उसे ओबीसी मोर्चा ने बखूबी निभाया है चाहे वह चुनाव 2022 को जिसमें इसी ओबीसी वर्ग में अपना शत-प्रतिशत मत देकर भारतीय जनता पार्टी को पुनः उत्तर प्रदेश की सरकार बना कर आशीर्वाद दिया आज पूरा ओबीसी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़कर कंधे से कंधा मिलाकर अपना निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना फर्ज निभाते हुए उनके प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का दायित्व देकर सुशोभित किया। मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं ऐसी पार्टी का सदस्य हूं जिसने मुझ पर विश्वास किया मैं ना तो एमएलए था ना एमएलसी था फिर भी उन्होंने मुझे योगी जी की के कैबिनेट में स्थान दिया। राष्ट्रीय पॉलिसी एंड रिसर्च एवं शोध प्रमुख पंकज चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हर प्रदेश में अपना प्रबुद्ध सम्मेलन करने जा रही है उसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से इस सम्मेलन की शुरुआत हुई और यह पूरे उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप जी की उपस्थिति में होगा। उन्होंने कहा बहुत ही कम समय में गाजियाबाद में इतना विशाल आयोजन किया गया उसके लिए मैं आयोजकों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपने भाजपा की और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को प्रबुद्ध वर्ग तक भी पहुंचा पाएंगे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा संजीव शर्मा रीना भाटी प्रशांत गुर्जर पूर्व विधायक सौरव जायसवाल देवेंद्र यादव हरेंद्र चौधरी मोनू त्यागी संजीव भाटी सोनू बंसल सचिन अंबावत मनोज यादव प्रियांक विकल ओमप्रकाश कश्यप विजय धामा पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल सचिन डेढ़ा राजेंद्र तितोरिया इंदर बजरंगी ओमेंद्र कसाना विजय उपाध्याय लीलू जाट आशीष बंसल मनोज पाल नीरज पांचाल नरेश कश्यप सतीश प्रजापति उपस्थित रहे।