यूपी – गाजियाबाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों का विस्तार करते हुए नंदग्राम मंडल में उपाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमार को जिम्मेदारी दी है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनिल कल्याणी ने प्रवीन कुमार की राजनीतिक सेवाएं देखते हुए उन्हें नंदग्राम में मंडल अध्यक्ष बनाया है तथा अध्यक्ष पद पर सोनू सूद को मनोनीत किया है। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष अनिल कल्याणी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और भाजपा की नीति को आगे बढ़ाने का काम मंडल उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार करेंगे। मनोनीत होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा नंद ग्राम मंडल उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार ने कहा कि एक और जहां केंद्र सरकार अनेकों योजनाओं के माध्यम से गरीबों का जीवन स्तर आगे बढ़ा रही है वहीं प्रदेश में योगी सरकार अनुसूचित समाज के लिए अनेकों कार्य कर रही है और सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास के साथ प्रदेश को आगे ले जा रही है।
