यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के द्वारा हाजी बीके मेजर को लोनी नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बीके मेजर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा हमें पूरा विश्वास है हाजी मेजर लोनी नगर में कांग्रेस लोगों के बीच में अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराएगी।
इस अवसर पर मुख्य रुप से पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव नसीम खान, पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पीसीसी सदस्य राजाराम भारती, जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, कांग्रेस छात्र विंग एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी एवं लोनी से दर्जनों लोग शामिल रहे।
