नवरात्रों में नहीं खुलनी चाहिये मीट मछली अंडे की दूकाने : वेद नागर




यूपी – गौतम बुध नगर नवरात्रों में मीट मछली अंडे की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा नेता व गौ रक्षा हिन्दू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने दादरी तहसील में मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के नाम दादरी उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

वेद नागर ने बताया नवरात्रों में माता रानी की नौ दिन तक अखंड ज्योति के साथ पूजा कर विश्व की शान्ति की कामना के साथ साथ बैजूबान जीवों की रक्षा की भी प्रार्थना की जाती है जिसके चलते नवरात्रों में जीव हत्या नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा नवरात्रों में हम नहीं चहाते सनातन धर्म की आस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ करे जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर अशोक भाटी बन्टी भाटी राजे मावी विजय कुमार उमेश पंडित योगी पंडित भूरा त्यागी आकाश नागर समेत दो दर्जनो लोग मौजूद रहे।