यूपी – गाजियाबाद भाजपा नेता विकास हिंदू ने जन्मदिन पर अंग्रेजी पद्धति के अनुसार केक न काटकर जिला चिकित्सालय एमएमजी हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए अपना जन्मदिन मनाया।
भाजपा वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के महानगर सह संयोजक पंडित अशोक भारतीय व गाजियाबाद नाम परिवर्तन अभियान के संयोजक एडवोकेट संदीप त्यागी रसम ने
मानव जीवन की रक्षा करने के लिए अपने जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले विकास हिंदू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया और देश के युवा वर्ग से निवेदन किया कि विकास हिंदू से प्रेरणा लेकर स्वयं की संस्कृति के अनुरूप त्याग करते हुए जन्मदिन मनाएं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सीएमएस डॉ मनोज चतुर्वेदी डॉ संदीप पवांर डॉ उर्वशी गुप्ता डॉ अरूण कुमार तोमर डॉ विनोद कुमार आंचल राणा दीपक शर्मा शिवम शर्मा राजकुमार उपस्थित रहे।
