यूपी – गाजियाबाद महामाया स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में कई दिनों से खराब पड़े जनरेटर को लेकर व और भी अन्य समस्याओं को लेकर महामाया स्टेडियम के खिलाड़ियों ने ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन किया व क्रीडा अधिकारी के खिलाफ नारे लगाए।
इस मौके बैडमिंटन खिलाड़ी अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया की खिलाड़ी हर महीने स्टेडियम में शुल्क देते हैं उसके बावजूद भी यहां सुविधाओं का अभाव है कई बार क्रीडा अधिकारी से मिलने का प्रयास किया तो वह अपने कार्यालय से नदारद मिली। अरुण भुल्लन ने बताया की वो पूर्व में इस संबंध में शिकायत दर्ज करा चुके है परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया स्टेडियम में हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रैक्टिस करते है और पुलिस व फोर्स की तैयारी भी करते है उसके बावजूद भी गाजियाबाद के सबसे बड़े स्टेडियम में सुविधाओ का अभाव है।
इस मौके पर बैडमिंटन खिलाड़ी राजीव शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द स्टेडियम की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जायगा। इस मौके पर अरुण चौधरी भुल्लन, मोहित गर्ग, अनिल सागर, रोहित शर्मा, डा राजीव त्यागी, विकास चौधरी, अंशुल ग्रोवर, राजीव शर्मा, सचिन त्यागी, संजीव कोहली, अमित कुमार, अंकुर चौधरी उपस्थित रहे।
