यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी जिला कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया।
उनको अंग वस्त्र पहनाकर और केक काटकर दीर्घायु होने की सबने प्रभु से प्रार्थना की और शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जन्मदिन अपने मुख्य कार्यालय 50 नया गंज पर मनाया। दीपक गर्ग को बधाई देने वालों में प्रभारी मेरठ मंडल एवं जिलाध्यक्ष संदीप बंसल चेयरमैन अनिल गर्ग चेयरमैन अमन सिसोदिया जिला प्रवक्ता प्रेम प्रकाश चीनी जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता संयोजक सोनू सैनी एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता उदित मोहन गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहे।
