यूपी – भारतीय सेन समाज ने यूपी में होने वाले नगर निगम व नगर पालिका चुनाव में सेन समाज के प्रत्याशियों को चुनाव में उतारने की तैयारियां तेज कर दी है जिसके लिए मंगलवार को गांधीनगर में भारतीय सेन समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन मौजूद रहे।
बैठक में आगामी नगर निगम नगर पालिका परिषद के चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। बैठक गांधीनगर में विनोद कुमार सेन के निवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता गाजियाबाद जिले के जिलाध्यक्ष चमन सिंह सेन ने की। संचालन चंद्र पवार सेन युवा नेता ने किया। बैठक में भारतीय सेन समाज के गणमान्य व्यक्तियों रघुवर चंदेला सेन मुखिया, जिला सचिव सतीश सेन, पवन सेन लोनी, युवा नेता पंकज पहलवान लोनी, युवा नेता रविंद्र बंसल सेन लोनी ने भाग लिया। बैठक में 7 अगस्त को लोनी में कर्पूरी ठाकुर विचार मंच और युवा सेन समाज के द्वारा आयोजित कार्यक्रम के आयोजक एवम अध्यक्ष जग रोशन सेन दरोगा मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने लोनी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग देने वाले सभी लोगों का पगड़ी माला पटका पहनाकर सम्मानित किया। विशेष तौर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन, रघुवर दयाल चंदेला मुखिया, प्रदेश सचिव सतीश कुमार सेन का माला पगड़ी पटका पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में सभी सेन बंधुओं ने निर्णय लिया कि समाज से आगामी नगर निगम नगर पालिका में सभासद का चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का तन मन धन से सहयोग किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन ने कहा गाजियाबाद महानगर से और नगर पालिका लोनी, मोदीनगर, खोड़ा, मुरादनगर आदि जहां से भी मेयर या चेयरमैन का चुनाव लड़ने वाले अपने समाज के प्रत्याशी मैदान में आते हैं उनको सेन समाज के सभी वरिष्ठ जन तन मन धन से चुनाव लड़ाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा जिन्हें चुनाव लड़ना है वह लोग गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष चमन सिंह सेन से मिलकर अपना नाम लिखा सकते हैं आगामी 10 अक्टूबर तक जिन प्रत्याशियों के नाम सामने आएंगे उन नामों की उनके वार्ड में जांच करा कर चुनाव लड़ाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
