यूपी – गाजियाबाद अफ्रीका महाद्वीप के देश तंजानिया के मौसी शहर के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा झंडा लगाने पर दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले कौशांबी स्थित अंतरिक्ष ग्रीन टावर के निवासी पवन सैनी को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरबजीत सिंह अध्यक्ष अंतरिक्ष ग्रीन सोसायटी पूर्व पार्षद चौधरी अतर सिंह भाजपा नेता अवधेश कटिहार देवेंद्र महाजन अनुज अग्रवाल वीके जैन राकेश गुप्ता जेबी सिंह निसार अंकित साहू समीर चौधरी शिवम विजय भाटी गीता सैनी मधु शर्मा अलका सक्सेना कविता शर्मा रानी मिश्रा आशा शर्मा सरोज प्रधान अरमीता सिंह सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
