अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रानी लक्ष्मीबाई नगर व्यापार मंडल का किया गठन



यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मेरठ मंडल प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने व्यापार मंडल परिवार का विस्तार करते हुए एक नई इकाई रानी लक्ष्मीबाई नगर व्यापार मंडल का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नई इकाई की जानकारी देते हुए संदीप बंसल ने बताया हरीश राठौर को मुख्य संरक्षक, अनुज कसाना को अध्यक्ष, दुष्यंत कुमार को महामंत्री, उपाध्यक्ष अनूप गोयल एवं केशव सिंह भदोरिया को और कोषाध्यक्ष जनाब अलीम को बनाया गया है।जिसके बाद सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष संदीप बंसल जिला चेयरमैन अनिल गर्ग जिला चेयरमैन अनिल अमन सिसोदिया जिला प्रवक्ता प्रेम प्रकाश चीनी उपस्थित रहे।