गुड टच बेड टच बच्चों को किया जागरूक

यूपी – गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 6 मे
शिक्षा से शिखर तक संस्था ने रोटरी क्लब ऑफ वैशाली की ओर से
छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच(अच्छा स्पर्श बुरा स्पर्श) के बारे मे विस्तार से समझाया व बच्चो को इसके लिए  जागरूक किया गया।

रोटेरियन आरती साबरवाल ने कहा हकीकत में यदि देखे तो बुनियादी मुद्दे जो आज भी समाज से अछूते है समाज में उस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा और बच्चे भयभीत हो बोलते नहीं जिसकी वजह से  अपराध को बल मिलता है।
आरती सबरवाल ने गुड टच बेड टच के माध्यम से बच्चो को समझाया
व उन्हें हर परिस्थिति मे सतर्क रहने के गुर सीखाने के साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर भी बताया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब वैशाली की टीम से आरती सबरवाल, रजनी जोशी, नीतु कुंडलिया, श्रद्धा तिवारी उपस्थित रहे।