बागपत में चल रहे किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी

यूपी – बागपत टीकरी गांव में भूमि अधिग्रहण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी।
टीकरी में किसानों की जमीन को सरकार द्वारा एक्वायर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है। किसानों का कहना है कि जब जमीन ही नहीं होगी तो अनाज कहां से पैदा होगा। समर्थन देने वालों में कांग्रेस की तरफ से एडवोकेट अशोक कुमार वाइस चेयरमैन लीगल डिपार्टमेंट प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश सविता गौतम प्रदेश महासचिव अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे।