Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

फिरका परस्त ताकते देश की एकता अखंडता को तोड़ने का काम कर रही हैं : जाकिर सैफी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पार्षद एवं एआईसीसी सदस्य मौ जाकिर अली सैफी के नेतृत्व मे सदभावना रैली निकाली गई।

जाकिर अली सैफी ने बताया हनीब कालोनी प्रेमनगर कैला भट्टा आदि क्षेत्रों में एक लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे सभी धर्मों के लोग शामिल हुए एवं संकल्प लिया कि हिंदुस्तान की गंगा जमनी तहजीब को बिल्कुल भी बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कुछ फिरका परस्त ताकते देश की एकता अखंडता को तोड़ने का काम कर रही हैं। आज कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के द्वारा 3500 किलोमीटर लम्बी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसका उद्देश केवल देश में एकता अखंडता भाईचारा कायम करना है और देश से संप्रदायिक शक्तियों को देश से बहार करना है।

इस मौके पर पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष चौधरी लियाक़त, महानगर उपाध्यक्ष हाजी खुर्शीद, सानू चौधरी, महानगर महासचिव अशोक धनकड़, सैयद समीर क़ादरी, रमीज़ राजा सैफी, नासिर चौधरी, सरदार रिंकू सिंह, हनीफ मलिक, नौमान सैफी, मेहराज सलमानी, आलीर, अमिर हुसैन, इनायत अली, रियाजुद्दीन, अंकुश शर्मा, रियाज सैफी, मेहर इलहाही कुरैशी, साबिर सैफी, इमरान, साजीद चौधरी, विनायक खन्ना, कपिल शर्मा उपस्थित रहे।